CBSE 10th-12th Result 2025: टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी, जानें इसके पीछे क्या है बोर्ड का मकसद

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर देगा। हालांकि, बोर्ड दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स के नाम और लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसके पीछे बोर्ड का मकसद छात्रों के बीच होने वाली तुलना को कम करना है।

cbse 10th 12th toppers list 2025
विज्ञापन

CBSE 10th-12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल मई के मिड में कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें। एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

CBSE 10th-12th Result 2025: बोर्ड नहीं जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट

विज्ञापन

बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। इस फैसले के माध्यम से CBSE का उद्देश्य छात्रों को दूसरों से अपनी तुलना करने और दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करने के दबाव को महसूस करने से रोकना है। बोर्ड को उम्मीद है कि इससे इंटरनल कॉम्पिटिशन और छात्रों में मानसिक तनाव कम होगा।

CBSE 10th-12th Result 2025: इस फैसले के पीछे क्या है बोर्ड का उद्देश्य

इसके अलावा बोर्ड चाहता है कि छात्र केवल अधिक मार्क्स प्राप्त करने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझने और नॉलेज प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करें। इसके माध्यम से, CBSE को यह भी उम्मीद है कि माता-पिता भी मार्क्स और दूसरों के साथ कॉम्पिटिशन से अधिक समग्र शिक्षा (Holistic Learning) और विकास को प्राथमिकता देंगे।

विज्ञापन

CBSE 10th-12th Result 2025: पिछले साल देश के इस जिले का प्रदर्शन रहा सर्वश्रेष्ठ

साल 2024 में त्रिवेंद्रम रीजन ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में क्रमशः 99.91 और 99.75 के साथ हाईएस्ट पासिंग प्रतिशत दर्ज किया था। वहीं, प्रयागराज रीजन ने कक्षा 12वीं में सबसे कम 78.25 प्रतिशत रिपोर्ट किया, जबकि गुवाहाटी रीजन ने कक्षा 10वीं के लिए सबसे कम 77.94 प्रतिशत दर्ज किया।

विज्ञापन

CBSE 10th-12th Result 2025: बोर्ड ने पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी में किया बदलाव

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड की पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी के क्रम में भी बदलाव की घोषणा की है। जो छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने मार्क्स से संतुष्ट ना हों और अपनी आंसर शीट का री-इवैल्यूएशन कराना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड अब पहले मूल्यांकित आंसर शीट की फोटोकॉपी उपलब्ध कराएगा, उसके बाद मार्क्स के वेरिफिकेशन/रीचेकिंग की प्रक्रिया अपनाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ