CBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट

CBSE Board Exam 2027 की संभावित डेटशीट जारी होने वाली है. जानें कक्षा 10वीं और 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा तारीखें, टाइमिंग और नया एग्जाम पैटर्न.

CBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2027

CBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2027: 15 फरवरी से शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं, देखें पूरी लिस्ट

CBSE Board Exams 2027: अगर आपके घर में भी कोई बच्चा 10वीं या 12वीं कक्षा में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट (Tentative Date Sheet) जारी करने जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेटशीट कभी भी लाइव की जा सकती है. हालांकि, बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को सही दिशा देने के लिए आप अभी से संभावित तारीखों (Tentative Exam Schedule) के आधार पर अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

आइये 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की संभाव‍ित तारीखों के बारे में जानते हैं. हालांक‍ि सीबीएसई बोर्ड ने अब तक टेंटेट‍िव डेट्स का खुलासा नहीं क‍िया है, लेकि‍न उससे पहले आप यहां द‍िए गए तारीखों के आधार पर तैयारी शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

कक्षा 12वीं के ल‍िए संभाव‍ित तारीखें (CBSE 12th Board Exam Date Sheet 2027)

CBSE Class 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर 7 अप्रैल 2027 तक चलने की उम्मीद है. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा.

विज्ञापन

मुख्य विषयों की संभावित तारीखें:

परीक्षा की तारीख (संभावित): विषय (Subject)
15 फरवरी 2027 : बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप
18 फरवरी 2027: फिजिकल एजुकेशन
20 फरवरी 2027: फिजिक्स (Physics)
24 फरवरी 2027: अकाउंटेंसी (Accountancy)
26 फरवरी 2027: भूगोल (Geography)
1 मार्च 2027: केमिस्ट्री (Chemistry)
11 मार्च 2027: गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स (Mathematics)
15 मार्च 2027: अंग्रेजी (English Elective / Core)
19 मार्च 2027: हिंदी (Hindi Elective / Core)
22 मार्च 2027: इकोनॉमिक्स (Economics)
25 मार्च 2027: पॉलिटिकल साइंस (Political Science)
26 मार्च 2027: कंप्यूटर साइंस / IT / IP
27 मार्च 2027: बायोलॉजी (Biology)
29 मार्च 2027: बिजनेस स्टडीज (Business Studies)
30 मार्च 2027: इतिहास (History)
2 अप्रैल 2027: सोशियोलॉजी (Sociology)

विज्ञापन

CBSE 10th Board Exam Date Sheet 2027 (Phase 1)कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर 10 मार्च 2027 तक आयोजित होने की संभावना है.

मुख्य विषयों की संभावित तारीखें:

विज्ञापन

परीक्षा की तारीख (संभावित): विषय (Subject)
15 फरवरी 2027: गणित (Mathematics Standard / Basic)
20 फरवरी 2027: अंग्रेजी (English)
25 फरवरी 2027: विज्ञान (Science)
27 फरवरी 2027: कंप्यूटर एप्लीकेशंस / AI / IT
2 मार्च 2027: हिंदी (Course A / B)
8 मार्च 2027: सामाजिक विज्ञान (Social Science)

बता दें क‍ि सीबीएसई 10वीं के लिए Phase 2 (कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षाएं) 17 मई 2027 से 1 जून 2027 के बीच आयोजित की जा सकती हैं.

विज्ञापन

12वीं परीक्षा पैटर्न: कैसे पूछे जाएंगे सवाल?
सीबीएसई ने छात्रों की योग्यता और समझ को परखने के लिए सवाल पूछने के पैटर्न (Weightage) को इस प्रकार बांटा है:

50% योग्यता-आधारित सवाल (Competency-Focused Questions): इसमें केस-स्टडी आधारित प्रश्‍न, एमसीक्यू और सोर्स-बेस्ड सवाल शामिल होंगे.

विज्ञापन

20% बहुविकल्पीय प्रश्‍न (MCQs): इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे.

30% वर्णनात्मक सवाल(Short/Long Answers): इसमें लघु और दीर्घ उत्तरीय पारंपरिक प्रश्‍न होंगे.

विज्ञापन

CBSE Date Sheet 2027 Update:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ