CA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल

ICAI ने जनवरी 2027 CA Foundation और Intermediate परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. देखें एग्जाम डेट्स, टाइमिंग, फॉर्म भरने की तारीख और मुख्य नियम.

ICAI CA January 2027 Exam Dates Foundation Intermediate Schedule

ICAI ने जनवरी 2027 में होने जा रही CA फाउंडेशन और सीए इंटरमीड‍िएट परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं. (फाइल फोटो )

विज्ञापन

अगर आप भी Chartered Accountancy (CA) की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, तो अब अपनी रिवीज़न डायरी और स्टडी प्लानर निकालने का वक्त आ गया है. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 की CA Foundation और Intermediate परीक्षाओं का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है.

फॉर्म भरने की तारीख से लेकर हर पेपर की टाइमिंग तक, आइए जानते हैं कि आपकी परीक्षाओं का पूरा गणित क्या है.

Advertisment

CA Intermediate जनवरी 2027 एग्जाम शेड्यूल

CA इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 जनवरी 2027 से शुरू होकर 12 जनवरी 2027 तक चलेंगी. परीक्षाएं दो ग्रुपों में आयोजित की जाएंगी:

Group 1 : 2, 4 और 6 जनवरी 2027 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 3 घंटे)
Group 2 : 8, 10 और 12 जनवरी 2027 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 3 घंटे)

सभी इंटरमीडिएट पेपर्स में स्टूडेंट्स को क्‍वेश्‍चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक मिलेगा.

विज्ञापन

CA Foundation जनवरी 2027 एग्जाम शेड्यूल
CA फाउंडेशन की परीक्षाएं 3 जनवरी 2027 से शुरू हो रही हैं.

Paper 1: 3 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, 3 घंटे
Paper 2: 5 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, 3 घंटे
Paper 3: 7 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, 2 घंटे
Paper 4: 9 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, 2 घंटे

विज्ञापन

बता दें क‍ि फाउंडेशन के Paper 1 और Paper 2 के लिए दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम मिलेगा, लेकिन Paper 3 और Paper 4 में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा.

एग्जाम फॉर्म और जरूरी तिथियां
एग्जाम फॉर्म ICAI के Self Service Portal (SSP) के जरिए भरे जाएंगे:

विज्ञापन

फॉर्म भरने की शुरुआत: 3 नवंबर 2026
बिना लेट फीस की आखिरी तारीख: 16 नवंबर 2026
लेट फीस (600 रुपये) के साथ आखिरी तारीख: 19 नवंबर 2026
करैक्शन विंडो (सिटी/मीडियम बदलने के लिए): 20 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक

एग्जाम सेंटर्स और खास नियम
भारत के सभी प्रमुख शहरों जैसे क‍ि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद आदि) के अलावा बहरीन, दुबई और काठमांडू में भी ओवरसीज सेंटर्स बनाए गए हैं. ICAI ने साफ कर दिया है कि यदि किसी परीक्षा के दिन केंद्र या राज्य सरकार द्वारा कोई सार्वजनिक छुट्टी (Public Holiday) भी घोषित कर दी जाती है, तब भी एग्जाम शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. अब जब एग्जाम डेट्स सामने हैं, तो बिना किसी देरी के अपना रिवीज़न शेड्यूल लॉक करें और 3 नवंबर को फॉर्म खुलते ही समय पर अपना एग्जाम फॉर्म भर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ