BSEB 12th Compartmental Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस दिन होगी परीक्षा
Edited By Niharika Gupta

seniorsecondary.biharboardonline.com
Edited By Niharika Gupta

seniorsecondary.biharboardonline.com
BSEB 12th Compartmental Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है।
कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 तक है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च, 2023 तक थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के जरिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी ने कहा कि कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई या उससे पहले घोषित किया जाएगा। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 को 21 मार्च को घोषित किया गया था।
इस साल, लगभग 13.04 लाख छात्र कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 10.91 लाख उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: