Watch: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ का आज यानी 29 सितंबर को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Prahaar, rajkummar rao

Prahaar

विज्ञापन

एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मूवी के ट्रेलर दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार रहे थे. एक्टर की यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को सच्ची घटना पर बनाया गया है. राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ पहले 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था.

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. मूवी का ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रही है. इस मूवी को 26/11 आतंकी हमले पर तैयार किया गया है. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर का इवेंट आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास आयोजित किया गया था. इस दौरान महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उज्ज्वल निकम (राजकुमार राव) भी मौजूद थे.

विज्ञापन

‘प्रहार’ के ट्रेलर में क्या है खास?

‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में एक्टर राजकुमार राव का एक दमदार डायलॉग आता है, जिसमें वो कहता हैं, ’26 नवंबर की रात CST स्टेशन पर हुआ हमला याद है आपको?, जिसके बाद एक बच्ची की आवाज आती है, जिसमें बच्ची कहती, ‘मैं वह रात कभी नहीं भूल सकती. ट्रेलर देख कर समझ आया है कि यह मूवी एक कोर्ट-रूम ड्रामा है. इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव एक वकील की भूमिका में नजर आ रही है.

आपको बता दें कि ट्रेलर के अगले भाग में देखने को मिलता है कि राजकुमार राव कोर्ट में एक बच्ची से सवाल करते हैं, ‘जिस आदमी ने आप पर और आपकी मां पर गोली चलाई थी… क्या वह इस कोर्ट-रूम में मौजूद है? प्रहार फिल्म में राजकुमार राव के एक से बढ़कर एक दमदार डायलॉग है, जिसपर आप भी सीटी और तालिया बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. ट्रेलर में एक्टर का एक बेहद दमदार डायलॉग आता है, जिसमें वो कहते हैं. इंडिया और पाकिस्तान में क्या फर्क है पता है यहां, एक आतंकवादी को भी संविधान से सुरक्षा मिलती है. वहां, आतंकवाद ही संविधान है.

विज्ञापन

‘प्रहार’ स्टार कास्ट

राजकुमार राव की फिल्म प्रहार में एक्टर के साथ-साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, आशीष विद्यार्थी, ऋत्विक सहोरे और ललित प्रभाकर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ