SBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल

एसबीआई में Dean, Faculty और Marketing Executive के पदों पर 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली भर्तियां निकली हैं. जानें योग्यता, उम्र सीमा और बिना परीक्षा सिलेक्शन की पूरी प्रक्रिया.

SBI Logo and SBI High Salary Recruitment 2026 Concept

SBI Recruitment 2026: बिना परीक्षा पाएं 98 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

विज्ञापन

SBI Jobs: अगर आप किसी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जहां न सिर्फ बड़ा औहदा मिले बल्कि सैलरी भी छप्परफाड़ हो, तो State Bank of India (SBI) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (Specialist Cadre Officers) श्रेणी के तहत उच्च पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है. सबसे मजेदार बात यह है कि इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को सालाना 52 लाख रुपये से लेकर 98 लाख रुपये तक का भारी-भरकम पैकेज दिया जाएगा.

अगर आपके पास सही योग्यता और अनुभव है, तो आइए जानते हैं कि किन पदों पर वैकेंसी निकली है, कौन आवेदन कर सकता है और सिलेक्शन कैसे होगा.

Advertisment

किन पदों पर निकली है भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?

यह भर्ती State Bank Institute of Leadership (SBIL), कोलकाता के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (Contractual Basis) पर निकाली गई है. इसमें मुख्य रूप से 3 पद हैं और तीनों ही पदों पर 1-1 वैकेंसी है:

डीन (Dean): इस पद के लिए सालाना सैलरी 98 लाख रुपये तक तय की गई है.
फैकल्टी (Faculty): इस पद पर चयनित उम्मीदवार को सालाना 63 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा.
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (Marketing Executive): इस रोल के लिए सालाना सैलरी 52 लाख रुपये तक रखी गई है.

विज्ञापन

योग्यता, उम्र और अनुभव
क्‍योंक‍ि पैकेज बहुत शानदार है, इसलिए इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें भी काफी मजबूत रखी गई हैं.

विज्ञापन

डीन (Dean) पद के ल‍िए :
उम्र:
31 अगस्त 2026 तक उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
योग्यता: MBA, Exec-MBA, PGDM या PGDBA में कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए (PhD/MPhil वालों को भी पात्रता है).
अनुभव: कम से कम 15 साल का अनुभव होना जरूरी है, जिसमें 3 साल का सीनियर एकेडमिक या लीडरशिप रोल शामिल हो.

फैकल्टी (Faculty) पद के ल‍िए :
योग्यता:
किसी भी विषय में कम से कम 55% मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन.
अनुभव: न्यूनतम 6 साल का टीचिंग या ट्रेनिंग का अनुभव.

विज्ञापन

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (Marketing Executive) पद के ल‍िए :
योग्यता:
मार्केटिंग में MBA या डिग्री (कम से कम 55% मार्क्स).
अनुभव: 5 साल का मार्केटिंग अनुभव. डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया और एनालिटिक्स की समझ रखने वालों को तवज्जो दी जाएगी.

कोई लिखित परीक्षा नहीं
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको कोई रिटन एग्जाम (Written Exam) नहीं देना है. तो शॉर्टलिस्टिंग कैसे होगी? अभ्यर्थियों का चयन उनके क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस के आधार पर होगा. इंटरव्यू और डेमो भी ल‍िया जाएगा. डीन और फैकल्टी पद के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और डेमो सेशन देना होगा. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

इसके बाद उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के हिसाब से सैलरी नेगोशिएशन (Salary Negotiation) किया जाएगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख और तरीका
आवेदन की शुरुआत 16 सितंबर 2026 से फॉर्म भरे जा रहे हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है.

विज्ञापन

कैसे करें अप्लाई:
आवेदन करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं, ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और Apply Online लिंक पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करें.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ