IND vs WI: दूसरे ODI के लिए आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव की दी सलाह, कहा - नमन धीर को बाहर करो
IND vs WI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की सलाह दी है. चोपड़ा का मानना है कि अगर ओस पड़ती है तो टीम मैनेजमेंट को नमन धीर की जह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए.
गुवाहाटी वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी (PIC Credit -ANI)
Team India Playing 11 for 2nd ODI vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. हालांकि, दूसरे वनडे से पहले बड़ा सवाल यह है कि क्या जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा.
विज्ञापन
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंद की भारतीय प्लेइंग 11 चुनी है. चोपड़ा ने पहले मैच में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर नमन धीर को टीम से बाहर करने की सलाह दी है.
विज्ञापन
नमन धीर की जगह सिराज को खिलाने की दी सलाह
आकाश चोपड़ा का मानना है कि दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव करना चाहिए. उन्होंने नमन धीर की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका देने की सलाह दी है. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि गुवाहाटी में ओस की संभावना को देखते हुए भारत को अपने गेंदबाजी विकल्प मजबूत रखने चाहिए. उनका मानना है कि टॉस का नतीजा आपके पक्ष में न रहने की स्थिति में भी टीम के पास पर्याप्त गेंदबाजी विकल्प होने चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं नमन धीर के खिलाफ नहीं हूं. वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अभी भी पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए.”
‘नमन धीर विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि नमन धीर से बतौर गेंदबाज ज्यादा उम्मीद करना सही नहीं होगा, खासकर तब जब गेंद गीली हो जाए. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास पहले से ही पर्याप्त बल्लेबाजी विकल्प मौजूद हैं, इसलिए एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह विशेषज्ञ गेंदबाज को खिलाया जा सकता है. उनके मुताबिक रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं. इसके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजी विकल्प भी टीम में मौजूद हैं. ऐसे में 8वें बल्लेबाज के तौर पर नमन धीर को खिलाना जरूरी नहीं है.
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में शामिल करने से भारत के पास 4 तेज गेंदबाजों के विकल्प होंगे. उन्होंने मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर चुना. वहीं, स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी होगी. चोपड़ा का मानना है कि इस कॉम्बिनेशन के साथ भारत के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी पर्याप्त विकल्प होंगे.