'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में रजत सूद के कॉमेडी शो के दौरान स्टूडेंट और प्रोफेसर के बीच विवाद का वीडियो सामने आया. NSUI ने जांच और माफी की मांग की.
रजत सूद के स्टैंड-अप शो के दौरान स्टूडेंट को स्टेज पर बुलाते प्रोफेसर, वायरल वीडियो में दिखा विवाद. (Image- X/@itsurbunny7)
विज्ञापन
अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में कॉमेडियन रजत सूद के शो के दौरान एक प्रोफेसर की एक छात्र के साथ भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि शो के बीच में छात्र ने प्रोफेसर पर कमेंट किया था. इसके बाद प्रोफेसर ने छात्र को स्टेज पर बुलाया और छात्र का कॉलर पकड़ कर धमकाया.
छात्र ने बोला फिल्मी डायलॉग
इस पूरी घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन डिपार्टमेंट के हेड जब छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी ऑडियंस में बैठे एक छात्र ने बॉलीवुड फिल्म ‘गोलमाल’ का मशहूर डायलॉग चिल्लाते हुए कहा, ‘जल्दी बोल, कल सुबह पनवेल निकलना है’ इस पर प्रोफेसर ने भी तुरंत जवाब दिया, ‘तो निकल ले भाई.’
Advertisment
Nirma University professor snatched students collar and threatened a student on a mere light joke in front of the whole event and even the comedian Rajat Sood.#ahmedabadpic.twitter.com/uEZ0iqJtOb
इसके बाद प्रोफेसर ने छात्र को स्टेज पर बुलाया. छात्र स्टेज पर आता है तो प्रोफेसर उसका कॉलर पकड़ लेता है. वीडियो में छात्र का कॉलर पकड़ने के बाद प्रोफेसर ने छात्र को धमकाया कि अगर उसने निरमा यूनिवर्सिटी कैंपस में किसी फैकल्टी मेंबर का अपमान करने की कोशिश की, तो उसे यूनिवर्सिटी से निकाल दिया जाएगा. साथ ही वीडियो में प्रोफेसर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वह ‘किसी भी हद तक जा सकते हैं’.
NSUI ने किया विरोध
इस मामले में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने प्रोफेसर से स्टूडेंट से माफी मांगने और यूनिवर्सिटी प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, NSUI के राज्य उपाध्यक्ष वेदांत तोमर ने कहा है कि प्रोफेसर को स्टूडेंट से माफी मांगनी चाहिए और यूनिवर्सिटी को घटना की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.