कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा वनडे मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसपरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. यहां जानिए यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs West Indies

भारत ने 8 विकेट से जीता था पहले वनडे मैच (PIC Credit - ANI)

IND vs WI 2nd ODI Match Timing and Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ भारतीय टीम की नजरें दूसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी.

विज्ञापन

ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. इससे पहले आइए आपको भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते है, ताकि आप मुकाबले का रोमांच मिस न कर सकें.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें गुवाहाटी के बारसपरा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा वनडे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे टॉस किया जाएगा. अगर पूरा 50-50 ओवर का खेल होता है तो मैच रात करीब 10 बजे तक खत्म भी हो सकता है.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें IND vs WI वनडे मैच लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर आप अलग-अलग भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप जियोहॉस्टार ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं रवींद्र जडेजा, कोच ने बताया क्यों अब भी है मौका

IND vs WI 2nd ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी/मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज: ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती/विटेल लॉज, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ.

IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ