'ईरान जल्द खत्म करेगा युद्ध…', मिडिल ईस्ट तनाव पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ जारी टकराव बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि ये लड़ाई ट्रंप प्रशासन के सबसे कदमों में से एक है और इसे जरूर याद किया जाएगा.

american president donald trump

मिडिल ईस्ट तनाव पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान (Photo: ANI)

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं. पूरी दुनिया को अमेरिका और ईरान में जारी लड़ाई थमने का इंतजार है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ जारी टकराव बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि ये लड़ाई ट्रंप प्रशासन के सबसे कदमों में से एक है और इसे जरूर याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘ग्राउंड हो जाएंगी सभी ईरानी एयरलाइंस…’, जंग में ट्रंप का नया हथियार; क्या है तेहरान को सबक सिखाने की रणनीति?

विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा?

दरअसल, ट्रंप वॉशिंटन में AI बेस्ड एक नए फेडरल प्लेटफॉर्म को लॉन्च प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, ”आने वाले सालों में जब हमारे देश का इतिहास लिखा जाएगा, तो उसमें ईरान युद्ध को हमारे सबसे अहम कामों में से एक बताया जाएगा.” ट्रंप ने आगे कहा-”शायद वो इस युद्ध को इराक युद्ध की तरह ही देखेंगे, वही युद्ध जिसकी आपने खुद कई बार आलोचना की थी.”

‘परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे’

ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी तरह फेल हो रहा है. इस बीच उन्होंने ये बात फिर से दोहराई कि चाहे कुछ भी हो जाए वो ईरान को परमाणु हथियार रखने की कतई इजाजत नहीं देगा. ट्रंप ने ये भी दावा किया कि तेल की कीमतें कम होने वाली हैं. उन्होंने कहा, ”तेल की कीमतें वैसे ही नीचे गिरने वाली हैं जैसी कि मेरे इस्लामिक गणराज्य ईरान की छोटी सी यात्रा से पहले थीं.” इससे पहले रविवार को ईरान ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ अपने विवाद को सुलझाने का एकमात्र तरीका कूटनीति ही है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तेहरान की शर्तें पहले जैसी ही हैं और बातचीत के जरिए ही दोनों देशों के बीच जारी तनाव को खत्म किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ