पाकिस्तान की इकोनॉमिक मिनिस्ट्री का एक्स अकाउंट हैक, कर्ज को लेकर शेयर की पोस्ट

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान का इकोनॉमिक अफेयर्स मिनिस्ट्री का अकाउंट हैक हो गया है। इतना ही नहीं हैकर्स ने अधिक कर्ज को लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है। इसके बाद पाकिस्तान ने एक्स को अकाउंट को बंद करने के लिए लिखा है।

Pakistan Economic Affairs Ministry account hacked

Pakistan Economic Affairs Ministry account hacked

विज्ञापन

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय का एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है। इतना ही नहीं हैकर्स ने उस पर एक पोस्ट पब्लिश की जिसमें भारत से बढ़ते तनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से अधिक लोन की अपील की गई थी। मंत्रालय के अधिकारियों ने एक्स को अकाउंट को बंद करने की बात कही है। वहीं पाकिस्तान के मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कोई ट्वीट नहीं किया है।

विज्ञापन

मंत्रालय के ट्वीट में अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव कम करने में मदद करने का आह्वान किया गया। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस प्रकार की कोई मदद किसी भी देश से नहीं मांगी है। ऐसे में फिलहाल मंत्रालय के अधिकारियों ने अकाउंट बंद करने को कहा है।

पाकिस्तान में हालात तनावपूर्ण

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6 मई की रात को पाकिस्तान स्थित टेरर केंपों पर की कार्रवाई से पाकिस्तान दहशत में है। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। फिलहाल पाकिस्तान पिछले दो दिनों से रात में ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा है। पाकिस्तान ने बुधवार रात को 15 और गुरुवार रात को 11 लोकेशन पर हमला किया। हालांकि इस हमले का भारत में कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को नेस्तनाबूद कर दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान से बढ़ते ड्रोन हमलों के बीच भारत के कई शहरों में रात को ब्लैकआउट रहा। इसमें पंजाब, जम्मू और राजस्थान के अधिकांश सीमावर्ती शहर शामिल थे। प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए यह कदम उठाया था। फिलहाल दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ