जम्मू कश्मीर में 7 आतंकी ढेर, सांबा सेक्टर में LOC से घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Operation Sindoor: भारत पाकिस्तान में तनाव के बाद 7 आतंकी ढेर किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में LOC से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। पढ़ें जम्मू से पंकज शर्मा की रिपोर्ट…

Operation Sindoor

Operation Sindoor

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 7 आतंकियों को ढेर कर दिया है। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (LOC) पर आतंकियों की भारत में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत के कई इलाकों पर हमला कर रहा है।

भारतीय सेना काउंटर अटैक में बिजी हो गई, जिसका फायदा उठाकर सांबा बॉर्डर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी के आगे उनके मंसूबे धरे के धरे रह गए। जैश-ए-मोहम्मद के करीब 7 से 12 आतंकी सांबा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

बता दें कि ऑपरेशन में पाकिस्तान की एक पोस्ट को भी पूरी तरीके से तबाह किया गया है। इसी पोस्ट से पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जवानों ने उन आतंकियों को भी मार दिया।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ