जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने क्यों बुलाई इमरजेंसी मीटिंग?

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में हजारों समर्थक इस्लामाबाद का रुख कर रहे हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

imran khan

जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान (Photo: ANI)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर बवाल शुरू हो गया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने लॉन्ग मार्च शुरू किया तो पीएम शहबाज शरीफ की सत्ता कांपने लगी. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में हजारों समर्थक इस्लामाबाद का रुख कर रहे हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रास्तों पर कंटेनर लगाकर घेराबंदी की गई है. इसी बीच पीएम शहबाज ने सोमवार को हाईलेवल बैठक बुलाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्या चर्चा होगी?

शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में PTI के लॉन्ग मार्च की वजह से पैदा हो रहे तनाव पर बातचीत होगी, साथ ही खैबर पख्तूनख्वा के सुरक्षा हालातों का भी जायजा लिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, खबर ये भी है कि इस बैठक में केंद्र सरकार के सामने पाकिस्तान के संविधान और कानूनी विकल्पों पर चर्चा हो सकती है. इस दौरान इमरजेंसी और खैबर पख्तूनवा में गवर्नर रूल लगाने पर भी विचार किया जा सकता है.

इस्लामाबाद में PTI का ‘हल्ला बोल’

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को सीएम सोहेल अफरीदी की अगुवाई में इमरान खान के 5 हजार से ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं. सोहेल अफरीदी ने रविवार को गांदी चौक पर समर्थकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वो अपनी बात रखने के लिए किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि जनता की आवाज के दम पर आगे बढ़ रहे हैं. अफरीदी ने शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में किसी तरह के मिलिट्री ऑपरेशन या ड्रोन अटैक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले 22 साल से खैबर में आतंकवाद पनप रहा है और सिर्फ इमरान सरकार के राज में यहां अमन कायम हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ