कोरोना के बाद अब इस वायरस का खतरा, WHO ने किया अलर्ट; बुखार जैसे हैं लक्षण
कीड़े के काटने से ये वायरस होता है। इससे हाल ही में 74 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। उसे तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Man Dies from Bleeding Eyes Disease: कीड़े के काटने से (Tick Bite) 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उन्हें बुखार जैसे लक्षण थे। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें Bleeding Eyes की बीमारी थी, जिसका साइंटिफिक नाम क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) है। इस बीमारी में तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण होते हैं। कोरोना के बाद ये खतरनाक वायरस है, जिसके लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, ये मामला स्पेन का है।
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार 74 वर्षीय व्यक्ति को क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार से पीड़ित हालत में 19 जुलाई को रे जुआन कार्लोस विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पीठ और जोड़ों में दर्द, लाल आंखें और चेहरे पर लाल निशन, मुंह में लाल धब्बे और पीलिया जैसी शिकायत की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें CCHF होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि ये दुर्लभ वायरस है। बीते शनिवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
Ticks carry much more than #Lyme. Crimean Congo Hemorrhagic Fever is horrific & its range is spreading. “It is difficult to prevent and treat, there is no vaccine available and the mortality rate is up to 40%…”#Ticks #TicksSuck #PreventTheBite https://t.co/Despo9YOUj
— Nicole Malachowski (@RealMalachowski) July 30, 2024
ये बीमारी किसी टिक बाइट यानी कीड़े के काटने से होती है। ये कीड़ा शरीर में चिपककर खून निकाल लेता है। बता दें ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में ये कीड़ा मिलता है। ये कीड़ा भूरे, काले या लाल रंग का होता है। इससे पीड़ित की आंखें लाल हो जाती हैं और शरीर पर लाल चकते पड़ जाते हैं, जिसके चलते डॉक्टरों ने इसे Bleeding Eyes नाम दिया है।
बीमारी के लक्षण
कैसे करें बचाव
ये भी पढ़ें: क्या है Sexual Cannibalism? संबंध बनाते समय नर को खा जाती है मादा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: