दिनदहाड़े मासूम बच्चों पर चाकू से हमला, एक की मौत, 7 घायल; लोगों ने की हमलावर की पिटाई 

भीड़भाड़ वाले बाजार में बच्चे स्कूल जा रहे थे, इस दौरान अचानक एक शख्स ने अपनी जेब से छिपा रखा चाकू निकाला और उन पर हमला बोल दिया।

Southport, stabbing, children, injured, uk news, world news, police

यूके में सड़क पर चाकू से हमला

Southport Stabbing: यूके के साउथपोर्ट में एक शख्स ने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले एरिया में राह चलते लोगों पर  चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम बच्चों समेत 7 लोगों के घायल होने और एक बच्चे की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे हमले में प्रयोग चाकू बरामद हुआ है।

विज्ञापन

जो सामने आया उसे चाकूओं से गोद डाला

साउथपोर्ट मीडिया के अनुसार स्थानीय समय अनुसार पुलिस को सुबह करीब 11.50 बजे इस चाकूबाजी की सूचना  मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि इलाके के Hart Street पर एक शख्स ने सड़क पर स्कूल जाते बच्चों और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही Merseyside थाने से बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के लिए गए बयान

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर अचानक एक व्यक्ति ने जेब से छिपा रखा चाकू निकाला और सड़क पर आते-जाते लोगों पर टूट पड़ा। इस दौरान उसके सामने बच्चा, बड़ा जो आया उसे हमलावर ने चाकूओं से गोद डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में कई लोगों के मरने की खबर है। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस हमलावर से कर रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार हमले के बाद आसपास के लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर इस चाकूबाजी के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ