इजरायल पर 2 देशों का हमला, ईरान ने दागीं मिसाइलें तो हिजबुल्लाह का ड्रोन अटैक, ट्रंप ने किया नेतन्याहू को फोन

Iran Hezbollah Attacks Israel: इजरायल पर ईरान और हिजबुल्लाह ने हमला किया है। दोनों ने लेबनान की राजधानी बेरुत पर हमले का बदला लिया है। वहीं ट्रंप ने नेतन्याहू को जवाबी कार्रवाई करने से रोक दिया है। ऐसे में मिडिल ईस्ट में तनाव गहराने से फिर युद्ध छिड़ने के आसार बने हुए हैं।

iran hezbollah attacks israel
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में लेबनान के कारण तनाव बढ़ गया है। क्योंकि लेबनान की राजधानी बेरुत में बमबारी करने का बदला लिया गया है। इजरायल पर दोतरफा हमला किया गया है। ईरान और हिजबुल्लाह ने एक साथ इजरायल पर हमला किया है। ईरान ने जहां मिसाइलें दागी हैं, वहीं हिजबुल्लाह ने ड्रोन अटैक किया है। इस वजह से पूरे इजरायल में अलर्ट जारी करके लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। ईरान ने इसे लेबनान के समर्थन में किया गया हमला बताया है।

इजरायल की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

वहीं इजरायली सेना ने हमले नाकाम करने का दावा करते हुए धमकी दी है कि पलटवार करेंगे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आदेश मिलते ही इजरायल की सेना दमखम के साथ ‘दुश्मन’ पर जवाबी कार्रवाई करेगी और तबाही मचा देगी। उधर इजरायल की ओर से पलटवार की आशंका से ईरान ने अगले आदेश तक अपना पश्चिमी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर बात की और उन्हें जवाबी कार्रवाई करने से रोक दिया है।

विज्ञापन

सायरन बने और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

इजरायली सेना के अनुसार, ईरान की मिसाइलें और हिजबुल्लाह के ड्रोन आसमान में मंडराए तो सायरन बजने लगे। वहीं एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया और उसने अपना काम किया। अलग-अलग शहरों में सायरन की आवाजें गूंजी तो लोगों में भी दहशत फैल गई। ईरान की सेना ने इजरायल के उत्तरी इलाके में 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले के विरोध ने यह दोतरफा हमला इजरायल पर किया गया है।

हमले के बीच ईरान की ओर जारी हुआ बयान

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने बयान जारी करके हमलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद लेबनान पर हमला किया गया, लेकिन यह हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। लेबनान के बेरुत शहर में फास्फोरस बमों और प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल करके तबाही मचाई गई है। इजरायल ने सभी लक्ष्मण रेखाओं को पार कर दिया है। अब फिर से लेबनान पर हमला हुआ तो इससे बड़ा हमला इजरायल पर किया जाएगा।

ट्रंप ने नेतन्याहू को जवाबी हमला करने से रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन किया और उन्हें जवाबी कार्रवाई करने से रोका। उन्होंने कहा कि अब बात आगे न बढ़ाएं, जवाबी हमला न करें। उन्होंने नेतन्याहू को सीधा आदेश दिया कि बदले की कोई कार्रवाई न की जाए। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में ईरान से भी कहा कि बस बहुत हो गया, आपने मिसाइलें दाग दीं, अब बातचीत की टेबल पर वापस आइए और शांति-परमाणु समझौता कीजिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ