Asian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 13वां दिन शानदार रहा. भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने भी फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. भारत ने एशियाई खेलो में 44 साल बाद गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है.

INIA

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड (Photo: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने चाइना को 1-0 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया है. भारत ने 44 साल बाद इस खेल में मेडल अपने नाम किया है. खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. पूरे मैच में भारत ने अपनी पकड़ बनाई हुई थी. चीन ने मुकाबले में अंतिम समय तक वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंस ने बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. सबसे बड़ी बात है कि भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है. गोल्ड के साथ भारत ने बड़ी उपलब्धि इस बार हासिल की है. अब 2028 के ओलंपिक में भी भारतीय टीम का जलवा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

लालरेम्सियामी हमारजोटे ने किया गोल

भारत के खिलाफ चीन का पलड़ा मैच से भारी था. टीम इंडिया ने 1982 के बाद कोई गोल्ड अपने नाम नहीं किया था. भारतीय डिफेंस ने इस बार शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया. चीन के खिलाड़ियों ने किला भेदने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हो पाया. भारत की तरफ से एकमात्र गोल लालरेम्सियामी हमारजोटे ने किया. उन्होंने मैच के पहले क्वार्टर में 10वें मिनट में शानदार गोलकर कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. लालरेम्सियामी ने भारत के लिए 2017 में डेब्यू किया था. उनका ये 200वां इंटरनेशनल मैच था. उन्होंने अपना ऐतिहासिक मैच यादगार बना दिया. 23वें मिनट में चीन को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला. तब लगा था कि चीन वापसी करेगा लेकिन गोलकीपर सविता पुनिया ने स्ट्रोक को रोक दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा

चीन ने की वापसी की पूरी कोशिश

भारत ने 10वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद चीन के खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामकता दिखाई. पूरी टीम ने गोल दागने के लिए जोर लगाया लेकिन जीत नहीं मिल पाई. आखिरी चार मिनट में तो चीन ने और बड़ा फैसला लिया. गोलकीपर को बाहर भेजकर स्ट्राइकर को फील्ड पर बुला लिया गया. भारत के खिलाफ इसके बाद चीन के 11 खिलाड़ियों ने अटैक किया. हालांकि भारतीय टीम ने संयम बरकरार रखा. टीम इंडिया के डिफेंस ने भी आक्रामकता के साथ चीन को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया. सबसे बड़ी बात है कि चीन को मुकाबले में 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले. इस बार चीन एक भी गोल नहीं कर पाया. वहीं भारत को पूरे मुकाबले में सिर्फ एक ही पेनल्टी कॉर्नर मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ