खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट

प्रशांत महासागर में अल नीनो तेजी से पनप रहा है, जिसकी वजह से कैलिफोर्निया पर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा है. अगर ऐसा हुआ तो कैलिफोर्निया को अरबों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

California

खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है एल नीनो (Photo: Screengrab)

विज्ञापन

प्रशांत महासागर में अल नीनो तेजी से पनप रहा है, जिसकी वजह से कैलिफोर्निया पर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा है. अगर ऐसा हुआ तो कैलिफोर्निया को अरबों का नुकसान झेलना पड़ सकता है. अल नीनो का प्रकोप बढ़ा तो प्रशांत महासागर में ‘एटमॉस्फेरिक रिवर्स’ जैसे जबरदस्त तूफान आते हैं. अगर ये हवाई के पास से शुरू होती हैं, तो इन्हें ‘पाइनएप्पल एक्सप्रेस’ कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘अल नीनो’ क्या है, जो बदल सकता है वर्ल्ड क्लाइमेट, भारत पर कैसा होगा असर?

विज्ञापन

कितना नुकसान हो सकता है?

कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा बारिश सर्दियों के महीनों में होती है. लेकिन अल नीनो की वजह से कैलिफोर्निया के कुछ समद्र तटों का हाल पहले ही बेहाल है. कहा जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. रिस्क एनालिटिक्स कंपनी ‘क्लाइमेट X’ के डिजास्टर मॉडलर्स का अनुमान है कि पिछली घटनाओं में हुए नुकसान को देखते हुए, अल नीनो की वजह से सर्दियों के दौरान पूरे राज्य में बाढ़ और मडस्लाइड से 2 से 3 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है. वहीं, ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ का कहना है कि कैलिफोर्निया में बाढ़ से हर साल करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान होता है.

प्रशांत महासागर का जलस्तर बढ़ा

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के ‘कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट, ओशन एंड इकोसिस्टम स्टडीज’ से जुड़े सीनियर साइंटिस्ट माइकल मैकफैडेन बताया कि केल्विन लहरें बेहद खतरनाक है, जो प्रशांत महासागर में पानी का लेवल को बढ़ा देती हैं. ये लहरें अल नीनो के दौरान हवाओं में हुए बदलाव से पैदा होती हैं, जो बाढ़ के हालातों को बद से बदतर बना सकती हैं. मैकफैडेन का कहना है कि अगली बड़ी लहर अक्टूबर की शुरुआत तक कैलिफोर्नियां पहुंच सकती है. वहीं, अल्बानी यूनिवर्सिटी में अल नीनो रिसर्चर और एटमॉस्फेरिक साइंस के प्रोफेसर पॉल राउंडी ने बताया कि केल्विन लहरों की वजह से प्रशांत महासागर का जलस्तर अब तक 16 इंच तक बढ़ चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ