भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि इस मैच में एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी नहीं आएंगे. इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है.

मोहसिन नकवी/ Image Source: Screengrab/ ANI

मोहसिन नकवी/ Image Source: Screengrab/ ANI

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाएगी. अब एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ये मुकाबला देखने के लिए नहीं आएंगे. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन

गोल्ड मेडल मैच में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया है कि मोहसिन नकवी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में शामिल नहीं होंगे. एसीसी ने लिखा “एशियाई खेल संघ (एसीसी) के अध्यक्ष श्री मोहसिन नकवी पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताओं के कारण एशियाई खेल 2026 के फाइनल दिवस में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन स्वर्ण और कांस्य पदक मैचों से पहले सभी चार टीमों को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं,”

विज्ञापन

इसके अलावा अपने आधिकारिक बयान में नकवी ने भी कहा “एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक मुकाबलों से पहले सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. प्रतिबद्धताओं के कारण मैं नागोया से दूर रहूंगा, लेकिन मैं रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए उत्सुक हूं.”

विज्ञापन

भारत ने किया था मोहसिन नकवी का बॉयकॉट

मेंस एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को फाइनल में हराया था और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी. इसके अलावा भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था. इसके बाद हाल ही में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीता और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली. ऐसे में क्यास लगाया जा रहा था कि नकवी एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पहुंचेंगे. लेकिन वह ये मैच देखने के लिए नहीं आएंगे.

विज्ञापन

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

भारतीय टीम का पलड़ा इस टूर्नामेंट में ज्यादा भारी है. भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ फाइनल में उतरेगी. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास है, जबकि ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे स्टार बल्लेबाज भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इस लिहाज से भारत इस टूर्नामेंट की बड़ी दावेदार मानी जा रही है. भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ