IND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

India vs West Indies 3rd ODI 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए 2 मैच को भारत ने अपने नाम किया है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. आइए जानते हैं तीसरे मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

IND vs WI/ Image Source: ANI

IND vs WI/ Image Source: ANI

India vs West Indies 3rd ODI 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अब तक खेले गए 2 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरे मैच पर भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों की नजरें रहने वाली हैं. टीम इंडिया सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज आखिरी मैच जीतकर लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में मौसम का मिजाज तीसरे मैच में कैसा रहेगा? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

अब तक खेले गए दो मैच में बारिश ने दस्तक नहीं दी है और मुकाबला बिना किसी दखल के ही खत्म हुआ है. 3 अक्टूबर को एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू चंडीगढ़ का तापमान दिन में 36 डिग्री तक रहेगा. इसके अलावा रात में 22 डिग्री तक तापमान रहने वाला है. बारिश होने की संभावना नहीं है. दिन में हवा 9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है, जबकि रात में 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम सुहावना रहेगा, दिन में धूप खिली रहेगी और बादल नहीं छाए रहेंगे. ऐसे में मौसम की ओर से बारिश की दखलअंदाजी नहीं देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

कहां देखें मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबले का लुत्फ फ्री में उठाया जा सकता है. स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज फॉर्म में

दूसरे मैच में भारत की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि शुभमन गिल ने दोहरा शतक जमाया था. वहीं, पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. इस सीरीज में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने दोनों ही मुकाबले को लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं. अब भारतीय टीम की नजरें तीसरे और आखिरी वनडे मैच पर रहने वाली हैं.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11


शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बरार.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ