Dharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन

अदानी एंटरप्राइजेज के प्रणव अदानी ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया. जानिए कैसे मुंबई 3.0 के तहत धारावी के निवासियों और छोटे कारोबारियों को मिलेगा नया जीवन.

Dharavi Redevelopment Pranav Adani Statement Mumbai 3 Point 0 Vision

धारावी की आत्मा को नहीं बदला जाएगा! प्रणव अदानी ने बताया मुंबई 3.0 का पूरा प्लान (Photo credit - ani)

विज्ञापन

मुंबई की धारावी, जिसे दुनिया एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी (Informal Settlement) के रूप में जानती है, अब एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव की दहलीज पर खड़ी है.

अदानी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर (एग्रो, ऑयल एंड गैस) प्रणव अदानी ने धारावी पुनर्विकास परियोजना (Dharavi Redevelopment Project) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) का एक मानवीय दिल होना चाहिए और इस प्रोजेक्ट में लोगों के आत्मसम्मान, रोजगार और पुनर्वास को सबसे ऊपर रखा जाएगा. प्रणव अदानी ने धारावी के विकास और मुंबई 3.0 को लेकर क्या बड़ी बातें कही हैं, यहां जानें

विज्ञापन

पीपल फर्स्ट अप्रोच: बिना विस्थापन के नया जीवन
प्रणव अदानी के अनुसार, धारावी पुनर्विकास परियोजना सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी करने की योजना नहीं है, बल्कि यह आधुनिक इतिहास की सबसे संवेदनशील शहरी बदलाव की पहल है. इस प्रोजेक्ट में इन बातों पर खास ध्यान दिया जा रहा है:

पहले नया घर, फिर शिफ्टिंग: लोगों को बेघर किए बिना, पहले उनके रहने के लिए आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मकान तैयार किए जाएंगे, जिसके बाद ही उन्हें शिफ्ट किया जाएगा.

छोटे कारोबारियों का बचाव: धारावी में हजारों छोटे-छोटे उद्योग-धंधे (Micro Enterprises) चलते हैं. सरकार और अडानी ग्रुप मिलकर इन्हें औपचारिक (Formal) रूप देंगे ताकि उनका रोजगार न केवल सुरक्षित रहे, बल्कि और आगे बढ़े.

विज्ञापन

आत्मा से कोई समझौता नहीं: धारावी की जो सबसे बड़ी ताकत है – उसकी एकजुटता और कम्युनिटी स्पिरिट (Community’s Soul), उसे बिना नुकसान पहुंचाए इसे एक आधुनिक आर्थिक हब (Integrated Economic Hub) में बदला जाएगा.

मुंबई 3.0 और महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत
प्रणव अदानी ने इस विजन को मुंबई 3.0 का नाम दिया. इसका मकसद केवल मुंबई का क्षेत्रफल बढ़ाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा महानगर बनाना है जो बेहतर कनेक्टिविटी वाला, संतुलित और हर वर्ग के लिए समावेशी (Inclusive) हो.

विज्ञापन

उन्होंने कहा क‍ि महाराष्ट्र देश का इकोनॉमिक पावरहाउस है, अदानी ग्रुप महाराष्ट्र सरकार और वहां की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.

महाराष्ट्र के भविष्य को दो स्तंभों पर खड़ा किया जा रहा है – एक तरफ औद्योगिक श्रेष्ठता (Industrial Supremacy) और दूसरी तरफ हर नागरिक का सम्मान (Dignity for Every Citizen). उन्‍होंने कहा क‍ि जब महाराष्ट्र जीतता है, तो भारत जीतता है.

विज्ञापन

धारावी का यह कायाकल्प सिर्फ झुग्गियों को हटाकर गगनचुंबी इमारतें बनाना नहीं है, बल्कि वहां रहने वाले लाखों लोगों को एक सम्मानजनक जिंदगी, पक्का घर और उनके काम-धंधे को नया आयाम देना है. अगर यह मॉडल सफल रहता है, तो यह देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शहरी विकास का एक बेहतरीन उदाहरण बनेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ