Taurus Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: वृषभ के 12वें भाव में सूर्य ने किया गोचर, जानें शुक्र की राशि को लाभ होगा या घाटा?

ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 14 अप्रैल 2025 को वृषभ राशि के जातकों की कुंडली के 12वें भाव में गोचर कर लिया है, जहां पर वह 15 मई 2025 तक मौजूद रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को सूर्य गोचर से फायदा होगा या बड़ा घाटा होने की संभावना है।

आत्मा-मान सम्मान के दाता सूर्य का वैदिक शास्त्रों में खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। हर महीने सूर्य एक राशि में से निकलकर दूसरे में गोचर यानी प्रवेश करते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को सुबह 03:30 मिनट पर सूर्य ने वृषभ राशि के जातकों के व्यय भाव यानी 12वें भाव में गोचर किया है। सूर्य देव शुक्र की राशि वृषभ के 12वें भाव में 15 मई 2025 की सुबह 12 बजकर 20 मिनट तक रहेंगे।

पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि सूर्य का ये गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में उन्हें व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इसके अलावा खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है। सरकारी कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। इसलिए सावधानी और धैर्य के साथ काम करें।

विज्ञापन

हालांकि जो लोग विदेश में रहते हैं या विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं उन्हें सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव के कारण लाभ होने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 15 मई 2025 तक वृषभ राशि के जातकों को किन मुख्य बातों पर ध्यान देने की जरूरत है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ