Video: घर की गलतियां बनती है दरिद्रता का कारण, भूलकर भी न करें ऐसा
विज्ञापन

Video: घर की गलतियां बनती है दरिद्रता का कारण, भूलकर भी न करें ऐसा

Astro Tips: जीवन में कई गलतियों के कारण इंसान पीछे रह जाता है. कई कारणों से दरिद्रता और दुख का सामना करना पड़ता है. घर की गलतियां इसका कारण बनती हैं. आइये इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Astro Tips: घर में कई गलतियां जीवन में गरीबी का कारण बनती है. इनके कारण जीवन में व्यक्ति अक्सर दुखी रहता है. अगर किसी घर में परिवार के सदस्य एक दूसरे का सम्मान नहीं करते हैं वहां लक्ष्मी नहीं रुकती है. जिस घर में किसी महिला का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां भी महालक्ष्मी निवास नहीं करती है. ऐसे घरों में हमेशा दरिद्रता छाई रहती है. घर के लोग पैसों को लेकर परेशान रहते हैं.

कुंवारी कन्याओं का अपमान

घर में कुंवारी कन्याओं का अपमान किया जाता है तो वहां दरिद्री रहती है लक्ष्मी नहीं आती है. माता-पिता का आदर ना करना और घर के पुरुष का गलत चीजों में खर्च करना मां लक्ष्मी को नाराज करता है. इसके कारण घर में हमेशा दरिद्रता का वास रहता है. अगर तुलसी का पौधा घर में रखा हो लेकिन उसकी रोजाना पूजा न हो, तो यह अच्छा नहीं होता है. रसोई में गंदे बर्तनों का ढेर, पितरों का श्राद्ध नहीं किया जाना, दीपक को फूंक मारकर बुझाना, यह सभी गलतियां दरिद्रता की वजह बन सकती है.

विज्ञापन

इन उपायों को करें

दरिद्रता को दूर करने और सुखी जीवन के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत करें. आप मां लक्ष्मी की पूजा करें. कन्याओं को भोजन कराएं. अपने सामर्थ्य के अनुसार, कन्याओं को दान-दक्षिणा दें. इन सभी उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ