
वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक दिन में बने 6 शानदार शतक
Written By Aditya

Written By Aditya
ODI Cricket: सितंबर 27 को वनडे क्रिकेट में कुल 3 बड़े मुकाबले खेले गए हैं. इस दिन टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया. जिसमें कुल 3 शतक बने. इसके अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच भी एक वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में भी 1 शतक बना था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच भी वनडे मुकाबला हुआ. इन तीनों ही मुकाबले में कुल मिलाकर 6 शतक बने. इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी बन गया है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 3 शतक आए. पहले वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रन बनाए. जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन तो वहीं दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली. इस दौरान जस्टिन ग्रीव्स का शतक ही हार में आया है. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में टॉम बैंटन ने भी शतक जड़ते हुए 126 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंग्लैंड को शानदार जीत मिली. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान टेम्बा बावुमा ने 103 रनों की पारी खेली. वहीं डेविड मिलर ने भी अंत में आकर 142 रन बनाए. जिसके कारण ही अफ्रीका को जीत मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: