---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: बुढ़ापे की लाठी, पिता का गुरुर…जानें इन तारीखों पर जन्मीं लड़कियों की खासियतें?

वैदिक अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मी लड़कियां पिता का गुरुर होती हैं। वो अपने पिता को खुश रखने का हर संभव प्रयास करती हैं और उनकी छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखती हैं। खासतौर पर बुढ़ापे में उनका साथ नहीं छोड़ती हैं।

माता-पिता के लिए उसके बच्चे खास होते हैं। अपने बच्चों को सफल बनाने के लिए वो हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन जब वो ही बच्चे उनका साथ छोड़ देते हैं तो उनका जीवन नीरस हो जाता है। हालांकि कुछ बच्चे कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने माता-पिता का साथ नहीं छोड़ते हैं। हर एक कदम पर उनका साथ निभाते हैं।

अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं जिन पर जन्मी लड़कियों अपने पिता का गुरुर होती हैं। वो हर एक कदम पर अपने पिता का साथ निभाती हैं। खासतौर पर उनके बुढ़ापे का सहारा बनती हैं। चलिए जानते हैं किन तिथियों पर जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए लकी मानी जाती हैं।

---विज्ञापन---

1, 10, 19 और 28

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख पर जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए लकी होती हैं। इनके आने से उनका भाग्य मजबूत होता है, जिसके कारण उन्हें जीवन में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें- वैशाख अमावस्या से पहले शुक्र 3 राशियों को करेंगे मालामाल, नहीं रहेगी किसी भी चीज की कमी!

---विज्ञापन---

3, 12, 21 और 30

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख पर हुआ है, वो अपने पिता के लिए लकी होती हैं। इनके आने से उनके जीवन में खुशहाली आती है। ये कभी कुछ ऐसा नहीं करती हैं जिसके कारण इनके पिता का सिर झुके। ये उनको खुश रखने का हर संभव प्रयास करती हैं।

---विज्ञापन---

5, 14 और 23

किसी भी माह की 5, 14 और 23 तारीख पर जन्मी लड़कियां दिल की साफ होती हैं। ये हर समय पॉजिटिव रहती हैं और ये अपने पिता का गुरुर होती हैं। ये हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाती हैं।

6, 15 और 24

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख पर हुआ है, वो अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। इन लड़कियां का अपने पिता के प्रति खास लगाव होता है। पिता से भी इन्हें भरपूर प्यार मिलता है। इसके अलावा ये अपने पिता का साथ कभी नहीं छोड़ती बल्कि बुढ़ापे में उनका सहारा बनती हैं।

---विज्ञापन---

8, 17 और 26

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख पर हुआ है, वो अपने पिता के लिए लकी होती हैं। ये हर एक परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहती हैं। ये अपने पिता का नाम रोशन करती हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करती, जिसके कारण उन्हें परेशानी हो।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: लव लाइफ में चल रही टेंशन से लेकर शादी न होने की दिक्कत होगी दूर! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 19, 2025 01:53 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola