Kumbh Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: सूर्य-बुध और केतु बढ़ाएंगे इस राशिवालों का तनाव, दुर्घटना के भी हैं प्रबल योग

Kumbh Horoscope 2025: सितंबर माह में कई राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें कुंभ राशि के जातक भी शामिल हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस महीने कुंभ राशिवालों को किन-किन चीजों को लेकर तनाव रहेगा।

Kumbh Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है, जो कि कुंभ राशि के स्वामी हैं। हालांकि, इस वक्त कुंभ राशिवालों पर शनि ग्रह का शुभ प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ रहा है। इस बीच सितंबर माह में सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और केतु ग्रह के गोचर का भी कुंभ राशिवालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में इन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, महीने की शुरुआत में मंगल ग्रह कुंभ राशिवालों की मुश्किलें बढ़ाएगा। सूर्य, बुध और केतु के कारण कार्यक्षेत्र में मामूली तनाव रहेगा। सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है। इस दौरान सेहत पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो काम प्रभावित होगा।

वहीं, महीने के दूसरे भाग में कुंभ राशिवालों को सूर्य और बुध के कारण कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इस अवधि में कोई जोखिमभरा काम न करें और ज्यादा सतर्क रहें, नहीं तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, इस दौरान कुंभ राशिवालों को कुछ ग्रहों का साथ भी मिलेगा, जिनके बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ