
IND vs AUS: कैनबरा में हो गई है बड़ी गड़बड़, पिंक बॉल टेस्ट से पहले रोहित की सेना का होगा नुकसान
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। पर्थ में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम ने कंगारुओं को पहले टेस्ट में 295 रनों से रौंदा। हालांकि, दूसरे टेस्ट में अब रोहित की सेना की असली अग्निपरीक्षा होनी है, क्योंकि एडिलेड में मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाना है। एडिलेड में रंग जमाने की फुल तैयारी में जुटी भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को कैनबरा में दो दिन का वॉर्मअप मैच खेलना है।
इस प्रैक्टिस मैच को काफी अहम माना जा रहा है,क्योंकि यह मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाना है। इस वॉर्मअप मैच के जरिए टीम इंडिया पिंक बॉल से तालमेल बैठा पाएगी। हालांकि, इंडियन टीम के लिए बुरी खबर यह है कि वॉर्मअप मैच के पहले दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कैनबरा में सुबह और दिन के समय पर जोरदार बारिश होने की पूरी उम्मीद है, जबकि शाम को भी स्थिति कुछ बहुत खुश करने वाली नहीं है। दूसरे दिन भी बारिश के चांस हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: