NZ vs ENG: Delhi Capitals ने जिसे 6.25 करोड़ में खरीदा, उसने अब गेंदबाजों को 'फोड़ा'

New Zealand vs England 1st Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का धमाका देखने को मिला है। इस खिलाड़ी ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया है।

NZ vs ENG harry brook

NZ vs ENG harry brook

New Zealand vs England 1st Test: इन दिनों न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच हेगले ओवल में चल रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए थे। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके अलावा जो रूट भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, लेकिन पहली पारी में हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। पहली पारी में दूसरे ही दिन हैरी ने शानदार शतक लगाया।

विज्ञापन

मेगा ऑक्शन के बाद हैरी ब्रूक का धमाका

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा थे। इस खिलाड़ी पर दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर से भरोसा जताया। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। जिसके बाद अब हैरी आईपीएल 2025 में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहली पारी में हैरी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हैरी ने 123 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में हैरी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक हैरी टेस्ट क्रिकेट में महज 36 पारियों में 7 शतक लगा चुके हैं। उनका औसत 60.38 का है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में मचाएंगे धमाल

हैरी ब्रूक अब आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के लिए तैयार है। हालांकि पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में ये खिलाड़ी ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पा रहा था। हालांकि इस बार दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी और फैंस को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होगी। आईपीएल में अभी तक हैरी ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से महज 190 रन ही निकले हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी हैरी शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ