
Video: मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम को क्यों मिली शर्मनाक हार? कप्तान शान मसूद ने बताया कारण
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
PAK vs ENG: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में पारी और 47 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का सपना भी टूट गया है। वहीं, इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद काफी ज्यादा निराश है। पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जो पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हार गई है।
इस मैच में हार के बाद मीडिया से बात करते हुए शान मसूद ने कहा, “एक बार फिर से हारना निराशाजनक है। इंग्लैंड ने इस मैच में जीत के लिए रास्ता बनाया है। सच्चाई यही है कि टेस्ट क्रिकेट में अच्छी टीमें जीतने के लिए रास्ता बना ही लेती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मेरी टीम मानसिक रूप से कमजोर है। हमें उम्मीद थी कि तीसरे दिन पिच टूटने लगेगी। लेकिन अंत में आप को 20 विकेट लेने होते हैं। पिछले कुछ समय से हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।” अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, हार के साथ ही टूट जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का सपना
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: