ग्लेन मैक्सवेल की अचानक टेस्ट क्रिकेट में हुई वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। वह लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल रेड गेंद बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। ग्लेन मैक्सवेल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से होने वाले घरेलू टूर्नामेंट के लिए विक्टोकिया की सेकेंड प्लेइंग इलेवन में चुना गया है। मैक्सवेल टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर मेहनत कर रहे हैं और वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। उन्हें, क्वींसलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए विक्टोरिया की 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

12 महीने बाद की वापसी

मैक्सवेल ने इससे पहले घरेलू लाल गेंद टूर्नामेंट में आखिरी बार साल 2023 में भाग लिया था। इसके बाद वह टेस्ट में नजर नहीं आए थे। वह अब विक्टोरिया टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। मैक्सवेल श्रीलंका के खिलाफ साल 2025 में होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी का रास्ता तलाश कर रहे हैं। मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

वनडे प्रारूप का भी बनेंगे हिस्सा

टेस्ट क्रिकेट में भाग लेने के बाद मैक्सी 25 अक्टूबर से होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का भी हिस्सा होंगे। वह न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे। माना जा रहा है कि इस मैच में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड भी शामिल हो सकते हैं।

आखिरी टेस्ट 7 साल पहले खेला

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। वह सात साल से टेस्ट टीम से दूर हैं। लेकिन वनडे और टी-20 में वह लगातार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल होते हुए दोहरा शतक लगाया था और मैच की बाजी पलट दी थी। विश्व कप जीतनें में मैक्सवेल ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ रंग जमाया था।

करियर पर एक नजर

36 साल के ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट मैच में 26.07 की औसत के साथ 339 रन बनाए हैं। जबकि 142 वनडे मैच में उन्होंने 34.81 की औसत के साथ 3934 रन बनाए हैं। वहीं 113 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 29.88 की औसत के साथ 2600 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 1 शतक, वनडे में 4 जबकि टी-20 में 5 शतक दर्ज हैं।

विक्टोरियन सेकंड XI टीम: विल सदरलैंड (कप्तान), ऑस्टिन एनलेज़ार्क, लियाम ब्लैकफ़ोर्ड, डायलन ब्रैशर, जेवियर क्रोन, हैरी डिक्सन, जय लेमायर, रीली मार्क, ग्लेन मैक्सवेल, जॉन मेरलो, डेविड मूडी, डग वॉरेन।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ