manoj bajpayee first wife divya know about her actor took divorce after 2 months of wedding
विज्ञापन

Manoj Bajpayee की पहली पत्नी कौन? शादी के दो महीने के बाद हुआ था तलाक

Manoj Bajpayee First Wedding: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक मनोज बाजपेयी एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले भी एक शादी कर चुके थे। हालांकि शादी के दो महीने के बाद ही उनका तलाक हो गया था।

Manoj Bajpayee First Wedding: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि ओटीटी पर भी उनका जादू चलता है। वैसे तो एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट फैंस को देते रहते हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद पर्सनल रखना ही पसंद करते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि एक्टर ने साल 2006 में मुस्लिम धर्म की शबाना रजा से शादी की है, जिन्हें अब नेहा बाजपेयी के नाम से जाना जाता है। लेकिन नेहा से पहले भी मनोज बाजपेयी एक शादी कर चुके थे। आइए जानते हैं कि कौन थीं उनकी पहली पत्नी?

शादी के दो महीने में हुआ था तलाक

E24 की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पहली शादी दिव्या से हुई थी, जो दिल्ली के अमीर परिवार की रहने वाली थीं। वह अपने ग्रेजुएशन के साथ एक्टिंग का कोर्स भी कर रही थीं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी। पहली नजर में मनोज बाजपेयी को दिव्या पसंद आ गई थीं। दोनों ने दिल्ली में ही शादी भी कर ली थी। हालांकि मनोज और दिव्या का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं सका और दोनों का शादी के दो महीने बाद ही तलाक हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ