'धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है...', Salim Merchant ने Pahalgam Attack पर क्या कहा?

मशहूर बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट ने पहलगाम आंतकी हमले पर रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलीम ने घटना की निंदा की है और कहा है कि जो हुआ गलत हुआ है।

Salim Merchant, Pahalgam Attack

Salim Merchant, Pahalgam Attack

विज्ञापन

पहलगाम में जो भी हुआ, उससे पूरा देश दहला उठा है। हर कोई न्याय चाहता है। सभी इस घटना की निंदा कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं। तमाम फिल्मी सितारों ने इस घटना पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। इस बीच अब मशहूर बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है और कहा है कि उन्हें मुझे नहीं पता कि मैं अपना दुख और गुस्सा कैसे जाहिर करूं? आइए जानते हैं कि सलीम ने और क्या कहा है?

सलीम मर्चेंट ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, इस घटना पर रिएक्ट करते हुए सलीम मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलीम ने कहा कि पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई, वो इसलिए हुई क्योंकि वो हिंदु हैं और मुस्लिम नहीं? क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं? नहीं… ये आतंकवादी है क्योंकि इस्लाम ये नहीं सिखाता है। कुरान शरीफ की सूरह अल-बकराह की आयत 256 में कहा गया है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है, यह कुरान शरीफ में लिखा है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)

क्या बोले सलीम?

उन्होंने आगे कहा कि मुझे शर्म आ रही है एज ए मुस्लिम कि मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है कि मेरे निर्दोष हिंदु भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए कि वो हिंदु हैं। कब खत्म होगा ये सब? कश्मीर के रहने वाले, जो पिछले दो-तीन साल से ठीक-ठाक जी रहे थे उनकी लाइफ में फिर से वही परेशानियां, समझ नहीं आ रहा है कि मैं कैसे अपना गम और गुस्सा बयां करूं?

लोगों ने भी किया रिएक्ट

सलीम ने आगे कहा कि मैं अपना माथा टेककर दुआ करता हूं, जो निर्दोष लोगों ने अपनी जान गवाई है, ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। ओम शांति। वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं और घटना की निंदा कर रहे हैं। इस घटना के बाद भारत का रवैया पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ