
Arvind Kejriwal के घर पहुंचे Manish Sisodia, CM पद पर होगी चर्चा?
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया है, तभी से दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। सीएम ने बीते दिन दो दिन के अंदर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही हर तरफ दिल्ली के नए सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इस लिस्ट में कई नाम सामने आए। जिसमें आतिशी, मनीष सिसोदिया के भी नाम शामिल थे।
ऐलान के बाद आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर एक बैठक बुलाई गई। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इस बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम की चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक के लिए AAP के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच चुके हैं। इस दौरान राघव चड्ढा भी बैठक के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पर मौजूद हैं। देखिए वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: