Video: रेप की धमकी मिलते ही गुस्साईं कांग्रेस नेता, 20 लोगों से Facebook User को पिटवाया

Congress Leader Roshni Kushal Jaiswal Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल का वीडियो वायरल हो रहा है। फेसबुक पर कमेंट करने की वजह से रोशनी ने एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी। वहीं अब रोशनी ने पीएम मोदी और सीएम योगी से एक्शन लेने की मांग की है।

Roshni Kushal Jaiswal Varanasi Viral Video

Congress Leader Roshni Kushal Jaiswal Varanasi News: वाराणसी के एक शख्स को फेसबुक पर कमेंट करना काफी भारी पड़ गया। कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जैसवाल का आरोप है कि राजेश सिंह ने उनकी पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की थी। ऐसे में रोशनी अपने कुछ समर्थकों के साथ राजेश के घर पहुंच गईं। रोशनी ने पहले उन्हें बाहर बुलाया और फिर दरवाजे से घसीट कर गली में ले गई। रोशनी के साथ तकरीबन 20 लोग मौजूद थे। पहले रोशनी ने राजेश पर थप्पड़ बरसाए और फिर उनके समर्थकों ने राजेश को खूब पीटा। राजेश की पत्नी जब बीच बचाव में उतरी तो उन्हें भी धक्का दे दिया गया।

राजेश की पिटाई के बाद रोशनी ने पुलिस को फोन किया और मौके पर आने के लिए कहा। पुलिस के पहुंचने के बाद रोशनी ने राजेश के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी। वहीं राजेश की पत्नी ने भी रोशनी के खिलाफ FIR दर्ज की है। रोशनी ने शिकायत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ