
KKR vs RR: वैभव सूर्यवंशी को बीच मैदान क्यों आया गुस्सा? जमीन पर दे मारा बल्ला
Written By Aditya

Written By Aditya
KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहम पारी खेली. सूर्यवंशी फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं. कोलकाता के मुश्किल पिच पर वैभव बहुत ही आसानी के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, लेकिन जैसे ही वो इस मुकाबले में आउट हुए तो उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आया. पहली बार उनको गुस्से में बैट जमीन पर मारते हुए देखा गया. अब फैंस इसके पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं.
15 वर्षीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. सूर्यवंशी जब अपना अर्धशतक पूरा करने वाले थे. उस समय वो वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए. जहां पर रमनदीप सिंह ने उनका बाउंड्री पर कैच पकड़ा. खराब शॉट खेलकर आउट होने के कारण सूर्यवंशी अपने आप से ही बहुत ही ज्यादा नाराज आए. जिसके कारण ही पवेलियन लौटते समय उन्होंने 2 बार अपना बल्ला जमीन पर पटका. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा होने लगी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: