LIVE क्रिकेट मैच में ट्रैक्टर लेकर घुसा युवक, पिच को रौंदकर किया तहस-नहस, देखें वायरल वीडियो

Chaos in Local Cricket Match: एक लोकल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान चौंकाने वाला हादसा देखने को मिला. एक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस गया और पिच बर्बाद कर दी. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Chaos in Local Cricket Match

LIVE मैच में बवाल

Chaos in Local Cricket Match: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला. एक व्यक्ति लाइव मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान पर ट्रैक्टर लेकर आ गया और उसने पिच को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. इसके बाद काफी अफरातफरी मच गई और मैच को तुरंत ही रोकना पड़ा. पिच और मैच बर्बाद करने के बाद ट्रैक्टर के साथ युवक मैदान से बाहर चला गया. इस लाइव मैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मैच के बीच ट्रैक्टर लेकर पहुंचा युवक

जलगांव रूरल MLA कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान चौंकाने वाला हादसा हुआ. इस टेनिस क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा है. अचानक मैच के दौरान एक युवक अपना ट्रैक्टर लेकर आया और स्टम्प्स पर चढ़ा दिया. इसके बाद उस व्यक्ति ने पिच पर ट्रैक्टर घुमाया, जिससे पिच पूरी तरह तहस-नहस हो गई. मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, जिसे देखकर सभी दर्शक पूरी तरह हैरान रह गए. अब इसी मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें, तो जलगांव जिले के एक प्रमुख व्यक्ति को जलगांव रूरल MLA कप का फाइनल देखने के लिए नहीं बुलाया गया. इसी बात से नाराज होकर उसके एक समर्थक ने मैच के दौरान तोड़फोड़ मचाई और पिच पूरी तरह से खराब कर दी. आपको बता दें कि अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है लेकिन घटना से स्थानीय निवासी नाराज दिखाई दिए.

विज्ञापन

मैच का क्या रहा नतीजा?

ट्रैक्टर ने पिच पूरी तरह बर्बाद कर दी थी और इस पर मैच खेलना संभव ही नहीं था. इस वजह से आयोजकों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया. अमूमन लोकल टूर्नामेंट्स का आयोजन लोगों को खेल से जोड़ने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है. हालांकि, राजनीति के दखल से कई बार खेल पर इसका असर पड़ता है और महाराष्ट्र के जलगांव में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ