Gautam Gambhir
विज्ञापन

IND vs SA: क्या गौतम गंभीर हेड कोच के पद से देंगे इस्तीफा? सीरीज हार के बाद खुद दिया जवाब 

IND vs SA: टी20 विश्व कप 2024 के खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ और गौतम गंभीर को अगला हेड कोच बनाया गया. हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने 3 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर खेली है. जिसमें से 2 सीरीज में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हुआ है. जिसके बाद से ही गौतम गंभीर के इस्तीफे को लेकर चर्चा चल रही है. अब खुद गंभीर ने इस पर अपना बयान दिया है.

IND vs SA: कोलकाता के बाद गुवाहाटी टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. फैंस मांग कर रहे हैं कि हेड कोच गौतम गंभीर को हटा दिया जाए. गुवाहाटी टेस्ट मैच खत्म होने के बाद गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए. जहां पर उन्होंने टीम से जुड़ें सभी सवालों के जवाब दिए हैं. इस बीच हेड कोच पद से इस्तीफा को लेकर भी गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. जिससे सभी हैरान रह गए हैं. 

क्या गौतम गंभीर देंगे हेड कोच पद से इस्तीफा? 

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जब इस्तीफे को लेकर बात हुई तो उन्होंने कहा, ‘मुझे हटाने का फैसला बीसीसीआई करेगी. मैं सही या गलत इसका फैसला भी बीसीसीआई करे.’ हार के बाद गौतम गंभीर ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया से हम इस सीरीज के सिर्फ 3 दिन पहले आए थे. इसके अलावा उन्होंने अपने कोचिंग करियर की उपलब्धियों को भी याद कराया है. टेस्ट क्रिकेट में हेड कोच गौतम गंभीर का करियर अब बड़े खतरे में नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ