टूट गया वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड, IPL 2026 Auction से पहले CSK के स्टार खिलाड़ी ने तूफानी शतक जड़ मचाई तबाही  

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: आज से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हुई है. जहां पर पहले ही दिन एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया. चेन्नई सुपर किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के पहले ही दिन सर्विसेज के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर 14 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस लिस्ट में नंबर 1 पर भी सीएसके के इस स्टार का नाम आता है.

vaibhav suryavanshi and urvil patel

vaibhav suryavanshi and urvil patel

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 18 दिसंबर को होने वाला है. उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल था. फ्रेंचाइजी ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को भी रिटेन किया है. जिसके पीछे का कारण पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पहले दिन ही बता दिया है. उर्विल ने तूफानी शतक जड़कर  14 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का टूट गया रिकॉर्ड  

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पहले दिन गुजरात बनाम सर्विसेज मैच में बड़ा रिकॉर्ड बन गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करके सर्विसेज की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए कप्तान उर्विल पटेल ने सिर्फ 31 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. हाल में ही 32 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने भी इंडिया ए के लिए यूएई में शतक जड़ा था. उर्विल ने 37 गेंदों में 12 छक्के और 10 गगनचुंबी छक्के की मदद से नाबाद 119 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही गुजरात ने सिर्फ 12.3 ओवर में 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. उर्विल के साथ देते हुए आर्या देसाई ने भी 35 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती 

लिस्ट में भी टॉप पर हैं उर्विल पटेल 

पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही उर्विल पटेल ने 27 नवंबर को सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ा था. टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में उर्विल पटेल टॉप 5 में 2 बार नजर आ रहे हैं. उर्विल के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 28 गेंदों में शतक जड़ा है. इसके अलावा चौथे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी तो वहीं 5वे स्थान पर ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं. पंत ने भी 32 गेंदों में ही शतक जड़ा था. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उर्विल की इस पारी ने उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग 11 में भी पक्की कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ