Untitled design - 2024-11-23T221735.486
विज्ञापन

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन छाए ये 4 भारतीय सुपरस्टार, टीम इंडिया का जोरदार पलटवार

पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ढेर करने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने बल्ले से जमकर महफिल लूटी।

IND vs AUS 1st Test: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने जोरदार पलटवार किया। ऑस्ट्र्रेलिया को पहली इनिंग में 104 रनों पर समेटने के बाद भारत ने दूसरी इनिंग में बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 172 रन लगा दिए हैं। टीम की कुल बढ़त 218 रन की हो चुकी है। दूसरे दिन भारत के चार सुपरस्टार खिलाड़ियों ने कंगारुओं को चारों खाने चित करने में अहम किरदार निभाया। दिन की बेहतरीन शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने दिलाई।

विज्ञापन

बूम-बूम बुमराह ने एलेक्स कैरी को पवेलियन की राह दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए और कंगारू टीम को सिर्फ 104 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। अपना पहला ही मैच खेल रहे हर्षित राणा ने भी कहर बरपाया और मिचेल स्टार्क और नाथन लायन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद बल्ले से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने रंग जमाया। यशस्वी और राहुल ने 172 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई। यशस्वी 90 और राहुल 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ