Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Border Gavaskar Trophy 2024: अगले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया को हराकर कंगारू सरजमीं पर लगातार तीसरी बार टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगी। इस सीरीज के लिए सिलेक्टर्स का टीम चुनना आसान नहीं होगा।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ओपनर के तौर पर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे अभिमन्यु ईश्वरन ने एक के बाद एक शतक जड़कर टीम इंडिया के लिए दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने सोमवार को सीजन के पहले रणजी मैच में बंगाल के लिए खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने करियर की 27वीं सेंचुरी जड़ी।
अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
यह भी पढ़ें–ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
यह भी पढ़ें– टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.