---विज्ञापन---

IND vs SL: टीम इंडिया को कोलंबो टेस्ट मैच में भारी पड़ गए ये 2 फैसले, कप्तान शुभमन गिल पर उठे सवाल

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को 1-0 से जीत लिया है. लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया की जमकर आलोचना ही हो रही है. कप्तान शुभमन गिल के फैसलों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कोलंबो टेस्ट मैच के ड्रॉ होने को श्रीलंका की जीत कहा जा रहा है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

कोलंबो टेस्ट मैच का विश्लेषण

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ हो गया।

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं।

शुभमन गिल ने आखिरी दिन तेज गेंदबाजों से कम ओवर कराए, खासकर श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ।

मैच के महत्वपूर्ण पहलू

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय टीम के पास प्लान बी नहीं था और गिल ने पहले सेशन की रणनीति को ही अंत तक आजमाया।

कोलंबो टेस्ट मैच में ये 2 फैसले टीम इंडिया को पड़ गए बहुत भारी (Pic Credit- AI Generated)
---विज्ञापन---

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद सभी टीम की आलोचना ही कर रहे हैं. कोलंबो टेस्ट मैच में एक समय पारी से जीतते हुए नजर आ रही टीम इंडिया को मुकाबला ड्रॉ होने के बाद सवालों के घेरे में रखा जा रहा है. इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए गए फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं. खासकर मैदान पर लिए गए 2 बड़े फैसले अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं. 

कप्तान शुभमन गिल ने कर दी बड़ी गलती 

सोनल दिनुशा ने इस सीरीज में टीम इंडिया को बहुत ज्यादा परेशान किया है. सोनल की सबसे बड़ी ताकत ये रही कि उन्होंने भारतीय स्पिनरों को बहुत ही आसानी के साथ खेला. लेकिन उसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन तेज गेंदबाजों से बहुत ही कम ओवर कराए. श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ भी तेज गेंदबाजों को नहीं लाया गया. जिसके कारण ही गिल के ऊपर सवाल उठ रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि गेंदबाजों के खिलाफ बाउंसर और यॉर्कर का फार्मूला आजमाया जाना चाहिए था. इसके अलावा टीम इंडिया के पास प्लान बी भी नहीं नजर आया. गिल पहले सेशन में जो प्लान किया था. आखिरी तक उसे ही आजमाते हुए नजर आए. जब मुकाबला हाथ से निकल रहा था, उस समय भी टीम के पास प्लान बी जैसा कुछ नहीं नजर आया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों ने किया निराश, गंवा दिया मैच जीतने का मौका

First published on: Aug 27, 2026 09:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola