भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में/ Image Source/ Viral X
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब किस देश के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? जानें पूरा शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है. अब भारतीय टीम किस देश के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. आइए टीम इंडिया का आगामी शेड्यूल जानते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. पहला मैच भारत ने जीता था और दूसरा मैच ड्रॉ हुआ. इस तरह भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. अब श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम किस देश के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. ये सवाल अब भारतीय फैंस के मन में उठ रहा है. श्रीलंका के बाद भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को होगा. वहीं, दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाना है. सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. ये सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब भारतीय टीम अपनी ही सरजमीं पर मेहमान टीम की तरह उतरेगी, क्यंकि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ