---विज्ञापन---

‘महाराष्ट्र पुलिस बहुत तेज है’, जब समय रैना ने महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस के साथ की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया. इसी कार्यक्रम से समय रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साइबर पुलिस को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मस्ती करते नजर आए.

---विज्ञापन---

कॉमेडियन समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे महाराष्ट्र पुलिस की चुटकी लेते नजर आए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मस्ती करते नजर आए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कॉमेडियन समय रैना नजर आए तो कुछ अलग होना लाजिमी था. लेकिन असली मजा तब आया, जब समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर की तारीफ शुरू की. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने यह नंबर अपने फोन में सेव कर रखा है. इसकी वजह भी उन्होंने बिल्कुल अपने अंदाज में बताई. समय रैना ने कहा कि कई बार इसी नंबर से उन्हें फोन कॉल आ जाते हैं. यह सुनते ही पूरे हॉल में ठहाके गूंजने लगते हैं.

समय रैना को CM फडणवीस ने सम्मानित किया

समय ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस की सक्रियता की तारीफ करते हुए ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भी हंसने लगे. समय रैना की बातों में तारीफ भी थी और अपने साथ हुए पुराने घटनाक्रम का हल्का-फुल्का संदर्भ भी था. लेकिन समय रैना चुटकी से हॉल में ठहाके खूब लगे. मुंबई में साइबर अवेयरनेस इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया गया है. इस कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, आशीष विद्यार्थी, जावेद जाफरी और मंगेश देसाई जैसे एक्टर्स और सिंगर सुनिधि चौहान को भी सम्मानित किया गया. इस इवेंट में CM फडणवीस ने साइबर अवेयरनेस पर बनी शॉर्ट मूवी ‘डिजिटल अरेस्ट’ और 1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम लॉन्च किया.

---विज्ञापन---

साइबर सेल की तारीफ करते हुए मजाक उड़ाया

कार्यक्रम में समय रैना ने मुख्यमंत्री फडणवीस से बात करते हुए महाराष्ट्र के साइबर सेल की तारीफ की, लेकिन साइबर सेल के साथ अपनी पिछली बातचीत का हल्का-फुल्का मजाक भी उड़ाया, जिससे पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा. समय रैना ने कहा कि सच में 1930 बढ़िया नंबर है और मैंने इसे अपने फोन में सेव किया हुआ है, क्योंकि वे अकसर मुझे फोन करते हैं. समय रैना ने साइबर सेल के एक्टिव होने की तारीफ करते हुए कहा कि इसके अधिकारी उन लोगों को दुनिया के किसी भी कोने में ट्रैक कर सकते हैं. साइबर सेल का कॉमेडियन के घर जाकर उसे ‘उठा ले जाना’ अजीब बात है. समय रैन ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में महाराष्ट्र साइबर सेल के द्वारा की गई पूछताछ का जिक्र करते हुए यह बात कही.

First published on: Aug 27, 2026 11:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola