India vs Sri Lanka Test

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निकाली टीम इंडिया की हवा! विकेट के लिए तरसाया

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़त नजर आ रहा है. इस मैच में एक समय मजूबत स्थित में दिख रही रही टीम इंडिया की हालात अब खराब हो गई है. पांचवें दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शुरुआती दो सेशन में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और विकेट के लिए तरसाया.

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में एक समय मजूबत स्थित में नजर आ रही टीम इंडिया की हालात अब बेहद खराब हो गई है. मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और विकेट के लिए तरसा दिया. श्रीलंका की टीम ने 5वें दिन 229/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया था और टी-ब्रेक तक 8 विकेट पर 383 रन बना दिए. इसी की साथ मेजबान टीम की बढ़त 170 रन पहुंच गई. आखिरी दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शुरुआती दो सेशन में सिर्फ 2 विकेट गंवाए.

विज्ञापन

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने क्रीज पर घुंटा गाड़ दिया और शानदार शतक जड़ा. दिनुशा के आगे टीम इंडिया के सभी गेंदबाज बेबस नजर आए और विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे. अब कोलंबो टेस्ट में सिर्फ आखिरी सेशन का खेल बचा है, जिसमें टीम इंडिया को जीत के लिए दो विकेट चटकाने हैं और फिर लक्ष्य ही हासिल करना है, जो काफी मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में यह टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो सकता है, जिससे भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ