अंतरिक्ष से कैसा दिखता है महाकुंभ मेला? NASA एस्ट्रोनॉट ने शेयर की तस्वीर, देखकर कहेंगे-वाह

NASA Astronaut Don Pettit: नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से महाकुंभ मेला 2025 की तस्वीर खींची है. ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, तो मेले का भव्य नजारा देखकर हैरान हैं.

_NASA astronaut Don Pettit

डॉन पेटिट ने अंतरिक्ष से खींची महाकुंभ की तस्वीर (Photo-X/@astro_Pettit and PTI)

Maha Kumbh Mela Photo From Space: प्रयागराज में हर 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है, सनातन धर्म के मानने वाले लोगों के लिए इसका तजुर्बा हमेशा के लिए यादगार हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रात के वक्त अंतरिक्ष से इस धार्मिक मेले का नजारा कैसा लगता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 2025 के महाकुंभ मेले की एक शानदार तस्वीर कैप्चर की है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रहा है.

विज्ञापन

अंतरिक्ष से महाकुंभ की तस्वीर

इस तस्वीर में यूपी के प्रयागराज में रोशनी से जगमगाता हुआ मेले का मैदान दिख रहा है, जो इस धार्मिक आयोजन के बड़े पैमाने को दिखाता है. डॉन पेटिट ने ये फोटो ISS पर रहते हुए ली थी, जहां वो 11 सितंबर, 2024 से 19 अप्रैल 2025 के बीच रहे और रिसर्च वर्क किया.

विज्ञापन

स्पेस स्टेशन धरती के तरफ तकरीबन 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमता है, जिससे खास जगहों की रात में तस्वीर लेना एक मुश्किल काम होता है. खास कैमरों का इस्तेमाल करके, पेटिट ऑर्बिट से महाकुंभ के भव्य नजारे की तस्वीर लेने में कामयाब रहे.

फोटो शेयर करते हुए, पेटिट ने इसे 2025 के इलाहाबाद महाकुंभ का अपना ‘बेस्ट शॉट’` बताया. उन्होंने बताया कि भारत की पवित्र नदियों के किनारे होने वाले इस आयोजन में लाखों लोग आते हैं और इसे दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जाता है.

विज्ञापन

महाकुंभ की अहमियत

हिंदू परंपरा में महाकुंभ मेले का बहुत महत्व है. इसकी मुख्य रस्मों में से एक है त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान, जिसे गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों का मिलन स्थल माना जाता है. स्नान के खास दिनों में भक्तों, संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. शाही स्नान सबसे अहम रस्मों में से एक है, जिसमें सम्मानित संत पवित्र जल में रस्मी डुबकी लगाते हैं. कई तीर्थयात्रियों का मानना ​​है कि शुभ मौकों पर संगम में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और जन्म-मरण के चक्र से आध्यात्मिक मुक्ति मिलती है. इस आयोजन का विशाल पैमाना महा कुंभ को अंतरिक्ष से देखने पर एक शानदार नजारा बनाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ