IND vs SL

IND vs SL: टीम इंडिया के इन 3 फैसलों से बदला कोलंबो टेस्ट मैच, आखिरी दिन होगी असली परीक्षा

IND vs SL: चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ, तो श्रीलंका के पास फॉलोऑन बचाने का बहुत अच्छा मौका था. हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने मैदान पर कुछ अच्छे फैसले लिए, तो टीम इंडिया के बहुत काम आए. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया जीत के बस कुछ कदम की दूरी पर है.

IND vs SL: बारिश के कारण कोलंबो टेस्ट मैच का चौथा दिन भी जल्द ही खत्म हुआ. इस टेस्ट मैच में बारिश के कारण मैच में कई बार खलल पड़ा है. हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया ने मैच में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. कोलंबो टेस्ट मैच के 5वें और आखिरी दिन टीम इंडिया के पास जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है. टीम इंडिया को जीत के पास पहुंचाने में कप्तान शुभमन गिल के 3 बड़े फैसले बेहद अहम रहे हैं. गिल ने इन फैसलों के कारण ही टीम इंडिया मैच में श्रीलंका को बैकफुट पर डाल सकी.  

विज्ञापन

कप्तान शुभमन गिल के ये 3 फैसले आए टीम के काम 

तीसरे दिन युवा ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने निराश किया था. जिसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने चौथे दिन की शुरुआत में उन्हीं से गेंदबाजी की शुरुआत कराई. कप्तान के भरोसे को उन्होंने तोड़ा नहीं और 2 विकेट हासिल करके टीम इंडिया को 213 रनों की लीड दिलाई. कप्तान शुभमन गिल का ये फैसला टीम के बहुत काम आया. जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने दूसरा बड़ा फैसला श्रीलंका को फॉलोऑन देकर किया. 

विज्ञापन

दिन का खेल खत्म होने तक मैच में ये फैसला टीम इंडिया के पक्ष में जा रहा है. जिसके बाद तीसरा फैसला उन्होंने मानव सुथार को लंबा स्पेल देकर किया. दूसरी पारी में श्रीलंका बल्लेबाजों ने मानव के खिलाफ अटैक किया. जिसके कारण ही उन्होंने रन लुटाए. हालांकि उसके बाद भी कप्तान गिल ने उन्हें बैक किया और लंबा स्पेल दिया. जिसके कारण ही उन्होंने 2 विकेट लेकर मैच को फिर से पलट दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ