कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक से कराए साफ और लगाया 5500 जुर्माना, जानें क्या है मामला?

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कार पर गर्लफ्रेंड से करीब 3400 किस कराने का वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार की पहचान कर 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया. पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक को कार पर लगे लिपस्टिक के निशान भी साफ करने पड़े.

CAR.jpg_6fdfdb

कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक से कराए साफ और लगाया 5500 जुर्माना, जानें क्या है मामला? (फोटो- X वीडियो)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई. इंस्टाग्राम पर रील वायरल करने के लिए उसने अपनी कार पर करीब 3,400 बार किस कराने का वीडियो बनाया. वीडियो में कार की पूरी बॉडी लिपस्टिक के निशानों से भर गई. रील वायरल हुई तो लाखों लोगों ने इसे देखा, लेकिन इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की नजर भी इस कार पर पड़ी. पुलिस ने युवक को कार समेत पकड़ लिया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5,500 रुपये का चालान काटा.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मामला ग्वालियर के आदित्य सिकरवार से जुड़ा है. खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, सिकरवार सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता था और अपने फॉलोवर्स भी बढ़ाना चाहता था. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन हजार से भी कम फॉलोअर्स थे. इसी बीच उसने एक वीडियो बनाने का प्लान किया, जो तेजी से वायरल हो सके. जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से करीब चार घंटे तक कार की अलग-अलग जगहों पर लगभग 3400 बार किस कराया. इस दौरान कार की बॉडी पर लिपस्टिक के सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों निशान बन गए.

विज्ञापन

रील को एक दिन में मिले 55 लाख व्यूज

इस दौरान आदित्य सिकरवार ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की और बाद में इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही थी. कार की बाहरी सतह पर लिपस्टिक के निशान भी साफ नजर आ रहे थे. देखते ही देखते सिकरवार की एक रील को सिर्फ एक दिन में ही करीब 55 लाख व्यूज मिले. वायरल वीडियो में कार का नंबर भी दिखाई दे रहा था, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान की.

ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने सिकरवार की कार को ऐसे ढूंढ़ा

वहीं, सोशल मीडिया पर सिकरवर की वीडियो जमकर वायरल हुई और उसमें कार का नंबर भी दिखाई दे रहा था, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान की. ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार को थाटीपुर इलाके से बरामद किया और आदित्य सिकरवार को वाहन समेत थाने ले आई. पुलिस ने तेज रफ्तार में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने के मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया.

विज्ञापन

पुलिस ने साफ कराई पूरी कार

बता दें कि पुलिस की कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई. पुलिस ने युवक को कपड़ा और पानी की बाल्टी देकर कार साफ करने को भी कहा. कार पर बने लिपस्टिक के निशान आसानी से नहीं मिट रहे थे. एक-एक निशान हटाने के लिए कई बार कपड़ा रगड़ना पड़ रहा था. आखिरकार युवक ने पूरी कार साफ की और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही.

इस मामले को लेकर यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ