---विज्ञापन---

मुरथल के फेमस रेस्तरां पर अब इंसान नहीं, रोबोट सर्व कर रहे पराठे; देखें हैरान करने वाला Video

Viral Robot Video: क्या आपने कभी किसी रेस्टोरेंट में रोबोट को खाना सर्व करते देखा है? सोशल मीडिया पर मुरथल के एक फेमस रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंसान नहीं बल्कि रोबोट लोगों को खाना खिला रहे हैं.

---विज्ञापन---

आप जब भी किसी ढाबों या फिर किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुके होंगे, तो आप आमतौर पर वहां सर्व कर रहे लोगों को बुलाकर अपना ऑर्डर लिखवाते होंगे और वहीं व्यक्ति ऑर्डर तैयार होने के बाद आपको आपका ऑर्डर देता होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने इस काम में बड़ा बदलाव दिखाया है, वीडियो में एक रोबोट तो खाना सर्व करते हुए देखा जा रहा है. अगर आप सोच रहे हैं, कि यह विदेश का वीडियो है, तो आप एकदम गलत है, क्योंकि वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली-NCR के मशहूर मुरथल के फेमस रेस्तरां का है. आइए जानते हैं क्या था वीडियो और वायरल होने के बाद यूजर्स क्या कह रहे हैं?

यह भी पढ़ें: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? ये आसान उपाय अपनाकर बचाएं अपने हजारों रुपये

---विज्ञापन---

वीडियो में क्या देखकर लोग रह गए हैरान?

कई सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा रहा है कि मुरथल के एक फेमस रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का ऑर्डर तैयार हो जाता है, तो किचन में काम करने वाले कर्मचारी रोबोट के पास मौजूद ट्रे में उस ऑर्डर को रख देते हैं. इसके बाद रोबोट नेविगेशन सिस्टम की मदद से खुद तय रास्ते में चलता हुआ उस टेबल पर पहुंच जाता है और कस्टमर को उसका ऑर्डर दे देता है.

देखें वीडियो:

कैसे काम करता है रोबोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रोबोट सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल की मदद से चलता है और अपना काम पूरा करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रोबोट अच्छे से काम करें, इसके लिए एक खास टीम रखी गई है, जो इस रोबोट को ऑपरेट करती है. वीडियो में साफ दिखाई देते है कि उसकी आंखों में लाल रंग की लाइट लगी है और इसकी बॉडी फाइबर की बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ये रोबोट एक चार्ज में कम से कम डेढ़ से दो घंटे तक अपनी सर्विस देता है. रेस्टोरेंट में इस रोबोट को लगाने से ग्राहकों की संख्या में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ग्राहकों के लिए एक नई चीज है, जिसे देखकर वह काफी खुश भी नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इस रोबोट की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये है, जिसे बेंगलुरु की टीम से तैयार करवाया गया है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

रोबोट का वीडियो इंस्टाग्राम, एक्स समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है, जिसपर लाखों लाइक्स और तरह-तरह के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. कोई इसे भविष्य में बड़ा कदम मान रहा है, तो कुछ यूजर्स इसे छंटनी की नजर से देख रहे हैं. इतना ही नहीं, कई यूजर्स का मानना है कि अपने काम में इस तरह की तबदीली ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिससे बिजनेस में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: दुनिया का अनोखा द्वीप, जहां हर 6 महीने में बदलता है देश का प्रशासन; जानिए क्या है इसकी पूरी कहानी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2026 06:19 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola