ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

England vs Pakistan: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है।

England Cricket Team

England Cricket Team

विज्ञापन

England vs Pakistan: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। स्टोक्स को अगस्त में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वह चार टेस्ट नहीं खेल सके। रिकॉर्डतोड़ पहला टेस्ट जीतने वाली टीम में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन को जगह नहीं मिली है। स्टोक्स के अलावा मैट पॉट्स को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

हैमस्ट्रिंग से पूरी तरह उबर चुके हैं स्टोक्स

स्टोक्स को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में आराम दिया था। लेकिन उन्होंने 12वें खिलाड़ी की पूरी भूमिका निभाई और ब्रेक के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाया था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को प्लेइंग इलेवन की घोषणा की और कहा कि स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। इस चोट की वजह वह अगस्त के आखिर से टीम से बाहर थे।

विज्ञापन

पहले मैच की पिच पर खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

यह कंफर्म हो गया है है कि मंगलवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट उसी पिच पर खेला जाएगा, जिसका इस्तेमाल पहले टेस्ट के लिए किया गया था। इस टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में बड़े लेवल पर बदलाव करते हुए पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी को बाहर कर दिया है। इस टीम की सिलेक्शन कमिटी में कप्तान शान मसूद, कोच जेसन गिलेस्पी, पूर्व कप्तान अजहर अली और पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अलीम डार शामिल थे।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, ब्राइडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ