सरफराज खान फील्डिंग करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

IND vs SL: सरफराज खान ने कोलंबो में खेला माइंड गेम, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को ऐसे किया परेशान

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल न होने के बाद भी सरफराज ने माइंड गेम खेला. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में सरफराज खान भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन वह फील्डिंग में पूरा दम खम दिखा रहे हैं. सरफराज ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ माइंड गेम खेला. उन्होंने खूब स्लेजिंग की और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर दिया. जब श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा बल्लेबाजी करने के लिए आए, तब सरफराज ने कहा कि देखों मेन बल्लेबाज बैटिंग के लिए आया है. इसे आईसीसी का अवॉर्ड भी मिलेगा. इसके बाद उन्होंने कामिंदु मेंडिस को कहा कि अरे कामिंदू बैटिंग करने आओ लेट हो रहा है. इसके बाद रवींद्र जडेजा से बात करते हुए सरफराज ने कहा कि जड्डू भाई आप बाउंड्री पर खड़े हो जाओ. ये लोग रन नहीं भागेंगे. ये लोग आपकी फील्डिंग से काफी डरते हैं. इस तरह सरफराज ने बोल-बोल कर अपने साथी गेंदबाजों का हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ